पिछले दो दिनों में 8 जगहों पर दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, क्या सच में मुसलमान डरा हुआ है?

प्रतीकात्मक तस्वीर

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
पिछले दो दिनों में 8 जगहों पर दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, क्या सच में मुसलमान डरा हुआ है?

दुर्गा पूजा को हमारे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भक्त जन पूरी आस्था के साथ इस पर्व को मानते हैं लेकिन मुस्लिम समुदाय को यह आस्था रास नहीं आयी और उन्होंने हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम देकर हिन्दुओं की आस्था को तार-तार किया साथ ही हिंदुओं के धार्मिक अनुष्ठानों में व्यवधान भी डाले। पिछले सिर्फ 2 दिनों में हिंदुओं के धार्मिक पर्व पर तलवार, ईंट-पत्थर और हथियार से हमले किए गए और मूर्तियाँ तोड़ी गईं। इतना ही नहीं, विसर्जन के समय रास्ते पर मांस के टुकड़े तक डाले गए।  

बलरामपुर, उत्तरप्रदेश

इस प्रकार की एक घटना उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक मुस्लिम इलाक़े से जा रहे दुर्गा विसर्जन जुलूस पर हुई। यहाँ पत्थर बाज़ी की घटना सामने आई। कथित तौर पर तलवार सहित अन्य हथियार भी यहाँ चलाए गए। जिस वजह से विसर्जन को जा रहे हिन्दू घायल भी हुए।

जहानाबाद, बिहार

ऐसी ही एक घटना बिहार के जहानाबाद शहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान मंदिर के पास हुई। यहाँ भी पत्थरबाज़ी की गई। जिसके कारण 4 पुलिसकर्मी और 10 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा और वहां धारा 144 लगानी पड़ गई।

गया, बिहार

मूर्ति विसर्जन के लिए बिहार के गया में भक्तजनों की भीड़ एक स्थल पर पहुँची तो पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाज़ी शुरू कर दी गई। नारेबाजी के कारण स्थिति गंभीर हो गयी। कोतवाली थानाध्यक्ष संजय कुमार ने स्थिति को संभालने के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे वहाँ उपस्थित लोगों के बीच ग़ुस्सा भड़क गया।

केतुग्राम, बंगाल

बंगाल के केतुग्राम स्थित श्रीरामपुर गाँव में दशमी के अगले दिन लोगों ने देखा कि सरकारबाड़ी मंदिर के ‘पूजो मंडप’ में प्रतिष्ठित दुर्गा मूर्ति का सिर ग़ायब है और उनके आभूषण भी नहीं थे।  कुछ समय के बाद एक तालाब में मूर्ति का सिर क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया।

दोईमुख, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश के दोईमुख में नवरात्रि के समय मॉं दुर्गा की प्रतिमाओं को तोड़ने की घटना भी सामने आई थी।

बारपेटा, असम

मंगलवार (8 अक्टूबर) को असम के बारपेटा में हिन्दू मंदिर पर हमले की ख़बर भी सामने आई। माँ लक्ष्मी के मंदिर में घुसकर मुस्लिम हमलावर रफ़ीकुल अली ने आग लगा दी।

बदायूँ, उत्तर प्रदेश

नवरात्रि के आख़िरी दिन रविवार की देर रात उत्तर प्रदेश के बदायूँ के उघैती में कुछ अराजक तत्वों ने इलाक़े में स्थित शिव मंदिर में तोड़ फोड़ करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

बस्ती, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बस्ती में मूर्ति विसर्जन जुलूस के मार्ग पर कथित तौर पर मांस के टुकड़े मिलने से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

GO TOP