मुंबई में एक्टिंग सीखने का प्लान बना रही हैं साक्षी मिश्रा, पर उन्हें सता रहा है ये डर

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
मुंबई में एक्टिंग सीखने का प्लान बना रही हैं साक्षी मिश्रा, पर उन्हें सता रहा है ये डर

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो से चर्चा में आई भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा अब मुंबई में जाकर एक्टिंग सीखना चाहती है परन्तु उन्हें अपनी और अपने पति की सुरक्षा का डर सता रहा है। इसलिए वो अभी इस विषय पर विचार कर रही है।

ग़ौरतलब है कि जुलाई 2019 में साक्षी ने अपने पिता के विरुद्ध जाकर दलित युवक अजितेश के साथ विवाह कर लिया था। विवाह के बाद साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे उसने अपने पिता से अपनी जान का खतरा बताया था। इन दोनों की शादी का मामला इतना बढ़ चुका था कि इन्हे इलाहाबाद हाई कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इन दोनों की शादी को वैध करार दिया था और प्रशासन से इन्हे सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश भी दिया था।

शादी के एक महीने बाद साक्षी ने यूपी के मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमे साक्षी ने कहा था कि "सोशल मीडिया पर मेरे ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है जिससे देश का माहौल भी खराब हो रहा है। मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है। इस कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं अपने पति के साथ शांति से जीवन जीना चाहती हूँ, जिसमें कठिनाई आ रही हैं। कृपया उचित कार्रवाई करें, जिससे मैं और मेरे ससुराल वाले स्वतंत्र नागरिक की तरह जीवनयापन कर सकें।"

बता दें कि साक्षी शादी से पहले पत्रकारिता करना चाहती थी परन्तु अजितेश संग शादी के बाद पैदा हुई परिस्थिति के कारण साक्षी वह प्रवेश परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साक्षी मुंबई की एक संस्थान से तीन महीने का कोर्स करना चाहती है पर अपनी सुरक्षा के कारण अभी वो असमंजस में है। अजितेश भी अब फ़ोन के माध्यम से ही अपना व्यापार संभाल रहा है।

GO TOP