जम्मू कश्मीर में धूमधाम से हुआ रावण दहन, हज़ारों की तादाद में लोग पहुंचे दहन का कार्यक्रम देखने

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
जम्मू कश्मीर में धूमधाम से हुआ रावण दहन, हज़ारों की तादाद में लोग पहुंचे दहन का कार्यक्रम देखने

जम्मू कश्मीर की हालत अब पहले से कही ज्यादा अच्छी हो गई है। इस बात अंदाजा कल मने दशहरा से लगाया जा सकता है। जी हां देश भर के साथ साथ कल जम्मू कश्मीर में भी दशहरा बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जम्मू कश्मीर में भी कल शाम दशहरा मैदान (गाँधी नगर) में रावण का दहन किया गया है। दशहरा मैदान पर दशानन का दहन देखने के लिए जन सैलाब उमड़ा।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधक ट्रस्ट के बैनर तले दशहरा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गांधीनगर दशहरा ग्राउंड में 45 फीट ऊंचा रावण और 40-40 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाए गए थे। शाम होते ही दशहरा मैदान पर भगवान श्रीराम की पहले झांकी निकली और फिर राम जी के अग्नि बाण ने अहंकारी रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

दशहरा मैदान में रावण दहन देखने के लिए जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान दशहरा मैदान के दोनों तरफ की सड़कें लोगों से खचाखच भरी रहीं। रावण दहन के समय पटाखों के शोर से पूरा गांधीनगर गूंज उठा। श्रीराम की झांकी जैसे ही दशहरा मैदान पर पहुंची तो पटाखे और आतिशबाजी हुई। इस दौरान लोगो ने पटाखों और आतिशबाजी का आनंद लिया।

कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा परेड मैदान पर भी रावण दहन किया गया। परेड मैदान पर राज्य का सबसे ऊँचा रावण का पुतला लगाया गया जिसकी ऊंचाई 65 फीट थी जो की आकर्षण का केंद्र था। इसी के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 60-60 फीट ऊंचे थे।

GO TOP