हीरोइन बनने बॉलीवुड आई रूसी महिला से पुणे के पुलिस इन्स्पेक्टर ने किया कई बार रेप

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
हीरोइन बनने बॉलीवुड आई रूसी महिला से पुणे के पुलिस इन्स्पेक्टर ने किया कई बार रेप

बॉलीवुड में बहुत सारे लोग रोजाना हीरो या हीरोइन बनने का सपना लेकर आते है। इनमे बहुत सारे लोग विदेशों से भी आते हैं। एक ऐसी ही महिला रूस से मुंबई एक्टिंग करने के ख्वाब के साथ पहुंची। पर उसके साथ जो हुआ वो बहुत दर्दनाक था।

दरअसल रूस से आई इस महिला ने बॉलीवुड में काम के लिए बहुत स्ट्रगल किया। धीरे धीरे इस महिला का वीजा खत्म हो गया तो वो एक पुलिस इन्स्पेक्टर के सम्पर्क में आई जिसने फर्जी वीजा बनवा देने की उससे बात की। इस इंपेक्टर ने धीरे धीरे इस रसियन महिला का फायदा उठाना शुरू किया और उसका रेप करने लगा। इस दौरान पुलिस इन्स्पेक्टर ने उसे फर्जी वीजा दिलाने की बात कह कर कई बार रेप किया।

कई बार रेप होने की वजह से रसियन महिला जब प्रेग्नेंट हो जाती थी तब इन्स्पेक्टर उसका अबॉर्शन करवा देता था। यही नहीं इन्स्पेक्टर ने रसियन महिला के साथ शादी भी कर ली और इन दोनों का एक 5 साल का बेटा भी है। अब इस रूसी महिला ने पुणे के प‍िंपरी-च‍िंचवाड़ पुल‍िस स्टेशन में पोस्टेड पुल‍िस इंस्पेक्टर पर रेप का मामला दर्ज कराया है।

गुरुवार की रात मुंबई के चेम्बूर इलाके के पुलिस स्टेशन में इस रूसी महिला ने पिम्परी चिंचवाड़ के पुल‍िस इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज कराया। खबरों के अनुसार रूसी महिला रूस से भारत 2004 में वर्क वीजा पर आई थी, पर यह वीजा कुछ दिनों के बाद खत्म हो गया था।

रूसी लड़की के वकील के मुताबिक, पीड़िता संग रेप हुआ और उसे धमकाया भी गया। यह सब झेलने के बाद वह अपने बेटे के साथ पुणे के पिम्परी-चिंचवाड़ चली गई। इसके बाद आरोपी अनिल जाधव भी वहां पहुँच गया। फिर महिला किसी तरह वहां से जान बचा कर मुंबई पहुंची और चेम्बूर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायरत दर्ज करवाई।

खबरों के अनुसार  चेम्बूर पुलिस ने आरोपी अनिल जाधव के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अननैचुरल सेक्स), 313 (जबरन अबॉर्शन) और 356 (धमकी देना) के अंतर्गत शिकायत दर्ज कर लिया है।

GO TOP