मुंबई के डांस ग्रुप वी.अनबीटेबल ने ऐसा इतिहास रच दिया हैं कि उन्हें अमेरिका गॉट टैलेंट शो में सीधे लाइव परफॉर्म करने का अवसर मिलने वाला है।  

बता दे कि 6 वर्ष पूर्व वी.अनबीटेबल के एक साथी की डांस का अभ्यास करने के दौरान ऊंचाई से गिरने की वजह से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद भी इस ग्रुप के अन्य साथियों ने इस घटना से हार नहीं मानी। अपने ग्रुप पर कड़ी मेहनत की और जमकर पसीना बहाया।

इस कड़ी मेहनत के चलते ही जब यह ग्रुप America’s Got Talent मंच पर परफॉर्म कर रहा था तब ही इनके डांस को देखकर NBA खेल के सुपरस्टार खिलाड़ी ड्वेन वेड इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने इस शो में सीधे गोल्डन बजर का बटन ही दबा दिया। जिसके चलते इस ग्रुप को डायरेक्ट हॉलीवुड में होनेवाले शो में इंट्री मिल गई है।

बता दें कि डांस ग्रुप वी.अनबीटेबल ने 12 से 27 वर्ष के आयु वर्ग में इस रियलिटी शो में हिस्सा लिया हैं। उनके इस डांस परफॉर्मेंस को देखने के बाद ड्वेन वेड ने कहा कि आजतक उन्होंने इतने लोगों को इस तरह ग्रुप में डांस करते हुए कभी भी नहीं देखा हैं। उन्होंने कहा की डांस को देखते हुए उनकी दिल की हार्टबीट बढ़ गई है और वह यह भी जानते है कि ऐसा परफॉर्म करने में कितनी मेहनत की जरुरत होती है।'