एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है। एक बार फिर अभिनेता सलमान खान एक मामले में फंसते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को मुंबई पुलिस ने सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स की पुलिस पिछले 29 साल से तलाश कर रही थी।

पिछले 20 साल से वह सलमान के बंगले की देखरेख कर रहा था। ये शख्स मुंबई पुलिस का वॉटेड क्रिमनल है। खबर के अनुसार सलमान खान के गोराई स्थित बंगले से गिरफ्तार हुए इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। जबरन चोरी और मारपीट का मामला इस शख्स पर दर्ज था। इस मामले में वह जमानत पर बाहर आने के बाद से फरार हो गया था।

मुंबई पुलिस को 62 साल के इस शख्स के सलमान के बंगले की देखरेख करने की जानकारी एक मुखबिर ने दी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोल दिया।