लोकसभा चुनाव के कारण देश में हर तरफ चुनावी माहौल बना हुआ है खासकर सोशल मीडिया पर यह बहुत ज्यादा देखा जा रहा है। नेता और पार्टियाँ सोशल मीडिया पर अपनी विपक्ष पार्टियों का जमकर मज़ाक उड़ा रहे है। हाल ही में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तंज कसने के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की ऐसी तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से शेयर की है जिस पर लोगों ने खूब मजे लिए।

तस्वीर में दिखाया गया है कि पीएम मोदी अपनी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी बैठे हुए हैं। इस तस्वीर में एडिटिंग कर के पीएम मोदी के ठीक पीछे नेहरू को खड़े दिखाया गया और उनसे मजाकिया लहजे में कहलवाया गया की, 'जाएगा तो मोदी ही।'

जैसे ही ये तस्वीर इस तस्वीर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आई वैसे ही इसका मजाक बनाया जाने लग गया।  कई लोगों ने इसके खिलाफ प्रतिक्रियाएं दी। हालांकि इस दौरान #JaayegaTohModiHi ट्रेंड भी कर रहा था पर कई लोग इसके मजे भी ले रहे थे।

इसका जवाब देने के लिए बीजेपी के समर्थक नेहरू की इस तस्वीर का इस्तेमाल करके जोक्स और मिम्स बनाने लगे। आइये एक नज़र डालते है इन मजेदार मिम्स पर।