मौलाना ने एक साल तक किया महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ रेप, कारण जान कर रह जायेंगे हैरान

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
मौलाना ने एक साल तक किया महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ रेप, कारण जान कर रह जायेंगे हैरान

झाड़ फूंक द्वारा इलाज व घर की सुख शांति के लिए आज भी लोग अंधविश्वास के जाल में फंस जाते हैं। लोग इसकी वजह से तांत्रिकों व मौलानाओं की बातों में आकर छोटे बच्चों की भी बली चढ़ा देते है। इतना ही नहीं कई महिलाएं उनकी हवस का शिकार भी बन जाती है। ऐसा ही एक ताजा मामला बागपत से सामने आया है जहाँ एक महिला हेड कांस्टेबल अपने बेटे के इलाज व घर की सुख शांति हेतु एक मौलाना के जाल में फंस गई।

हेड कांस्टेबल के अंधविश्वास का पूरा फायदा मौलाना ने उठाया और लगभग 1 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके इलाज के नाम पर लाखों रुपये भी ऐंठे। मौलाना महिला हेड कांस्टेबल को शारीरिक संबंध न बनाने पर उसके बेटे की मौत की चेतावनी देकर डराता भी था। उसके दुष्कर्म से परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है अभी तक आरोपी मौलाना फरार है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2006 में बिजनौर निवासी महिला अपने पति की मृत्यु के पश्चात् आश्रित कोटे में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुई। पदोन्नति के बाद वह अब हेडकांस्टेबल के पद पर बागपत जनपद के एक थाने में तैनात है। महिला कांस्टेबल का छोटा पुत्र  पिछले साल 9 जून को सड़क हादसे में घायल हो गया था। कई माह तक बेटे का आईसीयू में उपचार भी चला। उपचार के दौरान किसी ने उसके बेटे पर ऊपरी-हवा होने की बात कही इस बात से कांस्टेबल घबरा गई। वह 30 जुलाई 18 को बेटे के उपचार के लिए शहर की मोमीन मस्जिद के मौलाना जुबैर के पास गयी।

महिला ने आरोप लगाया है कि पीड़िता को मौलाना ने उसके बेटे के अंदर जिन होने का हवाला दिया और उसे रात के 10.30 बजे अकेला बुलाया। खुद को मौलाना ने जिन का रूप बताया और महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म किया। मौलाना ने बेटे की मौत का डर दिखाते हुए एक साल तक दुष्कर्म किया। खबरों के अनुसार पीड़िता से मौलाना ने करीब 27 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। महिला हेड कांस्टेबल ने इन रुपये का जिक्र नहीं किया है।

GO TOP