पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, नेता या तो भगवान से डरते या तो शेषन से

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, नेता या तो भगवान से डरते या तो शेषन से

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन नहीं रहे उनका रविवार को निधन हो गया। 87 वर्ष के शेषन ने कार्डियक अरेस्ट के बाद चेन्नई में अंतिम सांस ली। उनको भारत का सबसे प्रभावशाली मुख्य चुनाव आयुक्त माना जाता था। वह 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर, 1996 तक इस पद पर रहे।

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के बारे में कहा जाता था कि नेता या तो भगवान से डरते हैं या फिर टीएन शेषन से डरते थे। किताब डेमोक्रेटाइजेशन एंड ब्यूरोक्रेटिक न्यूट्रेलिटी में टी.एन. शेषन के संघर्ष की कहानी का जिक्र है।जिसमे लिखा है की 1962 में टी.एन. शेषन का एक ही दिन में सुबह 10.30 बजे से 5 बजे शाम तक 6 बार ट्रांसफर किया गया था।  

टीएन शेषन ने 1990 से लेकर 1996 तक मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभाला था। इस दौरान उन्होंने भारतीय चुनाव प्रणाली में कई बदलाव किए। 1996 में उन्हें रैमन मैग्‍साॅयसाॅय अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।टी. एन. शेषन तमिलनाडु कैडर से 1955 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

इसके अलावा शेषन ने मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएट की पढ़ाई की थी और वहीं पर कुछ समय के लिए लेक्चरर भी रहे। टीएन शेषन ने ऊर्जा मंत्रालय के डायरेक्टर, अंतरिक्ष विभाग के संयुक्त सचिव, कृषि विभाग के सचिव, ओएनजीसी के सदस्य समेत कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

GO TOP