बॉलीवुड में ऐक्ट्रेस जिया खान ने बहुत कम फिल्में की थीं परन्तु उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ही ली थी। लेकिंन 3 जून 2013 को उनकी मौत हो गयी जिसकी की खबर सुनकर लोग हैरान रह गए थे। जिया की मौत के पश्चात् आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर कई आरोप लगे थे। इतना ही नहीं सूरज पर जिया की मां राबिया ने भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके चलते उनके ऊपर केस हुआ और गिरफ्तारी भी हुई। कई सालों से यह केस स्पेशल विमन कोर्ट में चल रहा जिसकी हर सुनवाई पर वह जाते हैं।

सूरज ने इस बारे में चुप्पी साध रखी थी। 6 साल बाद इस मामले पर एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बात की। सूरज ने बताया कि उन्हें ऑथर रोड जेल की सबसे एकांत अंडा सेल में रखा गया था। इस दौरान उनका किसी से कॉन्टैक्ट नहीं था इतना ही नहीं उन्हें अखबार भी नहीं मिलता था। उन्होंने बताया कि वह एकदम सुन्न हो गए थे उन्हें किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता था। वह केवल इतना सोचते रहते थे कि मैं जिसे प्यार करता था मैने उसे खो दिया।

जिया की मां ने सूरज के ऊपर कई आरोप लगाए हों परन्तु उन्होंने जवाब में कुछ नहीं कहा। उन्होंने बताया कि वह इतने दिन केवल इस कारण से चुप रहे क्योंकि वह उस परिवार का सम्मान करते हैं।  उनके परिवार पर जो गुज़री वह उसका सम्मान करते हैं परन्तु मीडिया से सूरज को शिकायत है।

सूरज को लगता है कि मीडिया को केवल टीआरपी की पड़ी है। कई बार चीजें उनके पक्ष में हुईं और उन्होंने जब कुछ पत्रकारों से पूछा कि क्या वे इसे लिखेंगे तो मीडिया ने लिखने से मना कर दिया क्योंकि यह पॉजिटिव स्टोरी है और यह TRP के ना मिलने की वजह से नहीं चलेगी। सूरज का कहना है कि उन्हें समय पर पूरा भरोसा है।