हमने पौराणिक कथाओं में हिम मानव के बारे में सुना है परन्तु हिममानव का रहस्य रहस्य ही बना हुआ था। भारतीय सेना ने बीते दिनों 9 अप्रैल को भारतीय सीमा पर हिम मानव के विशालकाय पैरों के निशान देखे है। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से कुछ तस्वीरें जारी की है जिसमे उन्होंने बताया है कि यह हिम मानव हो सकता है।

आर्मी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी है। 'पहली बार एक भारतीय सेना माउटाइरिंग एक्सपेडिशन टीम ने 09 अप्रैल, 2019 को मकालू बेस कैंप के करीब 32x15 इंच वाले हिममानव 'येति' के रहस्यमय पैरों के निशान लिए हैं। इस मायावी हिममानव को पूर्व में मकालू-बरुन नेशनल पार्क में भी देखा गया है।

हिम मानव यानि येति के बारे में माना जाता है कि यह विश्व का सबसे रहस्मयी जीवों में से एक है। लद्दाख के आसपास के कुछ बौद्ध मठों के लोगों ने यह दावा किया था कि उन्होंने हिम मानव 'येति' को देखा हैं। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार हिम मानव पोलर बियर वाली प्रजाति है जो 40 हजार वर्ष पुरानी है। कुछ शोधकर्ता कहते हैं कि हिममानव भालू की ही एक प्रकार की प्रजाति है जो हिमालय जैसे बर्फीले क्षेत्र में रहती है।

हिममानव के रहस्य को लेकर सभी वैज्ञानिकों कभी एकमत नहीं हुए हैं। हिममानव येति के बारे में लोगों का मानना है कि यह बर्फ का बना हुआ एक विशाल मानव होता है, जिसके पूरे शरीर पर बाल पाए जाते हैं और यह इंसानों की तरह भी चल सकता है।

हिममानव येति के विषय में यह भी कहाँ जाता है कि यह हिमालय एवं तिब्बती क्षेत्रों को अंदर निवास करते है।