पश्चिम बंगाल उपचुनाव में दिखा तृणमूल कांग्रेस का गुंडाराज, भाजपा प्रत्याशी संग हुई मारपीट

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में दिखा तृणमूल कांग्रेस का गुंडाराज, भाजपा प्रत्याशी संग हुई मारपीट

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा के उपचुनाव चल रहे हैं जिसमे भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट की घटना हुई है।  बता दें की पश्चिम बंगाल के करीमपुर विधानसभा क्षेत्र में आज उपचुनाव हो रहे हैं। इसी बीच खबर आई है की भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश मजूमदार को सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थप्पड़, लात, घूंसे मारे और सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया। इस खबर के आने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने इससे इंकार किया है की इस वाक्ये उनके कोई भी कार्यकर्त्ता शामिल थे।

खबरों के अनुसार यह वाक्या नदिया जिले के पिपुलखोला थाना क्षेत्र में आने वाले खियाघाट इस्लामपुर प्राथमिक स्कूल बूथ के बाहर हुई। दरअसल भाजपा प्रत्याशी मजूमदार को अपने सूत्रों से यह जानकारी मिली की इस्लामपुर प्राथमिक स्कूल बूथ से लगभग 10 मीटर की दूरी पर एक 'संदिग्ध' दावत के लिए एक घर में बड़ी मात्रा में भोजन पकाया जा रहा है। इस जानकारी के बाद ही मजूमदार वहां पहुंचे और ये वाक्या वहां घटा।

गौरतलब है की मजूमदार वर्तमान में प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष भी हैं। वे जब इस्लामपुर प्राथमिक स्कूल बूथ के पास पहुंचे तो उन्होंने 10-11 लोगों को खाना पकाते हुए देखा जिसपर उन्होंने आपत्ति जताया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने कहा की यह खाना चुनाव अधिकारीयों के लिए बनाया जा रहा है पर चुनाव अधिकारियों ने इससे इंकार किया।

इसके बाद मजूमदार ने बूथ से बाहर मौजूद प्रशासन के अधिकारियों और चुनाव अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद जब वे सड़क पर खड़े थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने उनका कॉलर पकड़ा और झाड़ी में फेंक दिया।

GO TOP