बनने वाला है भव्य राम मंदिर, पर इससे पहले जानिए देश में मौजूद अन्य भव्य मंदिरों के बारे में

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
बनने वाला है भव्य राम मंदिर, पर इससे पहले जानिए देश में मौजूद अन्य भव्य मंदिरों के बारे में

पिछले शनिवार 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने श्री राम जन्मभूमि विवाद पर अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। इस फैसले में सर्वोच्च न्यायलय ने मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन आयोध्या में दी है और पूरी विवादित जमीन रामलला को दे दी है। यह विवादित जमीन करीब 2.77 एकड़ है। अंतिम फैसले के अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिए करीब 67 एकड़ जमीन है। इतनी जगह पर भव्य राम मंदिर बनेगा। अब जानते है देश के कई और मंदिरों के बारे में जो विशालता में सबसे आगे है।

श्रीरंगनाथ मंदिर (श्रीरंगम)

तमिलनाडु के त्रिची मे बना श्रीरंगनाथ मंदिर विश्व का दूसरा बड़ा मंदिर है। भगवान विष्णु का मंदिर करीब 6,31,000 वर्गमीटर यानी लगभग 155.9 एकड़ में बना हुआ है। इस भव्य मंदिर में पूरे विश्व से लोग आते है।

अक्षरधाम मंदिर

भारत की राजधानी दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर स्वामी नारायण संप्रदाय के सबसे बड़े प्रतीकों में शामिल है। यह प्रख्यात पर्यटन स्थल है। यह मंदिर करीब 2,40,000 वर्गमीटर लगभग 59.3 एकड़ में बना हुआ है।

थिल्लई नटराज मंदिर

1,60,000 वर्गमीटर अर्थात लगभग 39 एकड़ में बना भगवान शिव का मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह मंदिर तमिलनाडु के चिदंबरम में बना होना है।

बेलूर मठ

कलकत्ता में हुगली नदी के पास बने इस मंदिर में माँ कालका की पूजा होती है यह धर्मस्थल विश्व का पांचवा भव्य हिन्दू धर्मस्थल है। यह मंदिर और बेलूर मठ आज भी स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को आगे बढ़ा रहे है।

GO TOP