अभी तक आपने सुना होगा की लड़के ने लड़की का अपहरण किया। लेकिन इससे अलग एक अजीब ही घटना सामने आयी है। इस घटना में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने लड़के का अपहरण किया और लड़के से शादी भी की। लड़की और उसके पूरे परिवार के विरुद्ध लड़के के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करा दिया है। जिससे लड़की के परिवार वाले भी परेशानी में आ गए है।

यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया जहाँ पर लड़के से इस बारे में पूछा गया तो लड़के ने कोर्ट को बताया की उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि अपनी मर्ज़ी से वे दोनों घर छोड़ कर भागे थे। लड़के के इस बयान के बाद ही लड़की के परिजनों को राहत मिल सकी।

बता दें कि ये पूरा मामला बिहार के हाजीपुर थाना क्षेत्र का है। नीमगंज के राहुल और हाजीपुर की काजल के मध्य कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। वह यह भी जानते थे कि दोनों के परिवार वाले उन्हें शादी नहीं करने देंगे। इसलिए दोनों समाज और जाति के बंधन को तोड़ कर घर से भाग गए। उन्होंने धनेश्वरघाट मंदिर में शादी की और उसके बाद दोनों दिल्ली चले गए।

13 जून को लड़के के परिवार वाले ने बिहार थाने में लड़की और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस ने दबिश बनाना शुरू किया जिससे राहुल बिहार शरीफ आ गया और लड़की के पक्ष में कोर्ट में बयान दिया।

जब तक लड़के का बयान दर्ज नहीं हुआ था तब तक लड़की और उसके परिवार वालों को हिरासत में रखा गया था। पुलिस ने सभी को कोर्ट के आदेश पर छोड़ दिया।

लड़की का कहना है की “हम दोनों का प्यार सच्चा है। इसलिए दुनिया की कोई भी ताकत हमें अलग नहीं कर सकती है। पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा हो रही है।”