गांधी-शास्त्री जयंती 2019: जानें गांधी जी और शास्त्री जी के अनमोल विचार

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
गांधी-शास्त्री जयंती 2019: जानें गांधी जी और शास्त्री जी के अनमोल विचार

आज का दिन भारतवासियों के लिए बहुत ख़ास दिन है। आज 2 अक्टूबर है, आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस है। इस दिन को अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है।महात्मा गाँधी का जन्म 1869 को पोरबंदर में हुआ था।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में उत्तरप्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। आज हम इनकी 116वीं जयंती मना रहे हैं। आज इनके जन्म दिवस के उपलक्ष पर हम आपको इनके विचारों से अवगत करवाते हैं।

पहले जानते लाल बहादुर शास्त्री के विचार :

  1. देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है, और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई इसकी प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्या मिलता है।
  2. लोगों को सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसा से प्राप्त नहीं हो सकता है।
  3. जय जवान जय किसान
  4. हम खुद के के लिए ही नही बल्कि पूरे विश्व के शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते है।
  5. आज़ादी की रक्षा सिर्फ हमारे देश के सैनिकों का काम नही है इसकी रक्षा के लिए पूरे देश को मजबूत होना पड़ेगा।
  6. हमारी ताकत और स्थिरता के लिए सबसे जो ज़रुरी काम है वह लोगो में एकता और एकजुटता स्थापित करना है।

गांधी जयंती पर गांधी जी के ये अनमोल विचार:

  1. ऐसे जिएं जैसे कि आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।
  2. डर शरीर की बीमारी नहीं है, यह आत्मा को मारता है।
  3. विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता की जननी।
  4. जो समय बचाते हैं वे धन बचाते हैं और बचाया धन कमाए हुए धन के समान महत्वपूर्ण है।
  5. आँख के बदले आँख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
  6. आज़ादी का कोई मतलब नहीं, यदि इसमें गलती करने की आज़ादी शामिल न हो।

GO TOP