UP: मुस्लिम युवक इमरान खान ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाया

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
UP: मुस्लिम युवक इमरान खान ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाया

उत्तर प्रदेश का एक ऐसा मसला सामने आया है जो कि चौकाने वाला है। उत्तर प्रदेश के नोयडा में रहने वाले इमरान खान ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और मुस्लिम से हिन्दू बन गया और उसने अपना आप राम राघव रख लिया है। इमरान ने कहा कि वह हिन्दू धर्म के रीती रिवाजो का ही पालन करेंगे। बता दे कि इमरान खान पेशे से एक इंजिनियर है और उनका दावा है कि उनके पूर्वज सूर्यवंशी ठाकुर थे और उनकी पहचान राधव गोत्र के बड़गुजर के रूप में होती है। उन्होंने कुछ कारण वश मुस्लिम धर्म अपनाया था। लेकिन अब वह हिन्दू धर्म को ही अपनाना चाहते है।

इमरान खुद का व्यवसाय चलाते है और उन्होंने खुद की इच्छा से ही धर्म बदला है। इसके लिए किसी का दबाब नहीं है। फिर भी उन्होंने एफिडेबिट के जरिये इसकी घोषणा की है। हिन्दू धर्म में परिवर्तन की उनकी प्रक्रिया शनिवार को यानि १७ अगस्त को नोएडा को भगवान विश्वनाथ के मंदिर में होगी।

इस दौरान उन्होंने बताया की उनके परिवार में उनकी पत्नी है और दो बड़े भाई भी है। लेकिन किसी को भी उनके इस फैसले पर आपत्ति नहीं है। इमरान का मानना है की उनके धर्म परिवर्तन के बाद हो सकता है कि उन लोगो का भी मन बदल जाए।

राष्ट्रिय हिन्दू धर्म के अध्यक्ष विकास गुप्ता का इस विषय पर कहना है कि इमरान के परिवार की सुरक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने बताया की पहले जो परिवार हिन्दू धर्म में आते थे उनके बच्चो के विवाह में परेशानी आती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जो लोग मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म में आते है उनके परिवार के बच्चो के विवाह की जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से संभालेंगे ताकि वह लोग पूरी तरह से समाज में शामिल हो सके।

GO TOP