बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर प्रत्येक मुद्दे पर अपनी बेबाक राय देने के लिए जानी जाती हैं। जिसके कारण उन्हें कई बार ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। बता दें कि हाल में सोशल मीडिया पर स्वरा की एक कथित WhatsApp चैट वायरल हुई है जिसमें वो ट्वीट के लिए पैसे लेते हुई नजर आईं। स्वरा इस चैट के वायरल होने पर खुद सामने आईं और उन्होंने इसकी सच्चाई बताई।

दो अक्तूबर 2017 का एक न्यूज आर्टिकल स्वरा भास्कर ने अपने एक ट्वीट में पोस्ट कर दिया था। 2 साल पुरानी इस खबर में गुजरात के किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति की हत्या के बारे में खबर थी। बाद में इसके लिए स्वरा ने माफी भी मांगी परन्तु लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने इस पोस्ट के नीचे कमेंट में व्हाट्सएप चैट साझा की है। जिसमे स्वरा भास्कर को मैसेज सेंड किये गए थे और उसमे आर्टिकल ट्वीट करने के लिए पैसे देने की बात भी कही गई थी। स्वरा ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि ये बिलकुल फर्जी चैट है।

स्वरा ने हाल में मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विरोध भी किया था। स्वरा ने ट्वीट किया- और ये शुरू हो गया। आरे जंगल नष्ट हो रहे हैं।

स्वरा जल्द ही फराज आरिफ की फिल्म शीर कोरमा में दिखाई देने वाली हैं। उनके साथ इस फिल्म में शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी होंगी।