हम्पी के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, विजयनगर साम्राज्य की अमूल्य धरोहरों को कौन तोड़ना चाहता है?

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
हम्पी के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, विजयनगर साम्राज्य की अमूल्य धरोहरों को कौन तोड़ना चाहता है?

हम्पी दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। हम्पी एक प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। कभी हम्पी को विश्व के सबसे सुन्दर और समृद्ध नगरों में से एक गिना जाता था। इसी हम्पी के पास स्थित नव वृन्दावन में एक घटना घटी है। खबर आ रही है की नव वृन्दावन में तोड़फोड़ की गई है। नव वृन्दावन हम्पी से लगभग 12 किमी दूर कोप्पल जिले में तुंगभद्रा नदी पर एक द्वीप पर स्थित है ।

बता दे यहां के निवासियों को आज भी नव वृंदावन मंदिर तक पहुंचने के लिए नाव के जरिए नदी पार करनी पड़ती है। नव वृंदावन स्थल माधव समुदाय के नौ संतों का विश्राम स्थल है, जो एक ब्राह्मण उपजाति है। वे ज्यादातर कर्नाटक और उसके पड़ोसी राज्यों में बसे हैं। घटना के बाद पुलिस ने जाँच के बाद बताया है कि इस क्षेत्र में कुछ ऐसे बदमाश सक्रिय हैं, जो पुराने खजानों की खोज में पुरातन स्थलों को निशाना बनाते हैं।

पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करने के बाद बताया की घटना बुधवार तड़के चंद्रग्रहण के दौरान घटी है। पुलिस ने बताया की जैसे ही हमें सूचना मिली, हमारी टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। हमें लगता है कि यह खजाना-शिकारियों का कार्य है। हमें मौके पर कुछ पूजा सामग्री मिली। यह स्पष्ट है कि संत की सीट पर किसी तरह की पूजा की पेशकश की गई थी। हमारे साथ डॉग स्क्वायड भी वहां मौजूद है।  

पुलिस ने बताया की हम्पी से नव वृंदावन मंदिर तक पहुंचने के लिए नाव के जरिए नदी पार करनी पड़ती है। इसके अलावा कोई रास्ता नहीं और यहाँ तक पहुँचने व वापस आने के लिए प्रशासन द्वारा नाव चलाया जाता है। यह सेवा शाम 4 बजते ही समाप्त कर दी जाती है।पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दे की आज से पांच महीने पहले भी कुछ बदमाशों ने हम्पी में प्राचीन स्थलों को नुकसान पहुँचाया था।

GO TOP