दिल्ली: मोहम्मद शाहिद बच्चियों को अश्लील फिल्म दिखाकर करता था दुष्कर्म

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
दिल्ली: मोहम्मद शाहिद बच्चियों को अश्लील फिल्म दिखाकर करता था दुष्कर्म

दिल्ली में आये दिन महिलाओं लड़कियों और नाबालिक बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आते है। ऐसा ही एक बार फिर दिल्ली के चांदनी महल इलाके में हुआ जहाँ एक व्यक्ति ने मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना का पता चलने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल हुआ यह कि दिल्ली के चांदनी महल इलाके में रहने वाले आरोपी मोहम्मद शाहिद (48) ने आठ बच्चों के साथ दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक कार्यवाही करने के बाद उसे न्यायलय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने मंगलवार को 5 और बुधवार को 3 बच्चों के साथ दुष्कर्म करना कबूला है। इन बच्चों में 6 लड़के और 2 लड़कियाँ शामिल हैं। आरोपी ने बताया की पहले वो इंटरनेट पर पोर्न साइट सर्च करके इन बच्चों को गन्दी फ़िल्मे दिखता था उसके बाद वो इन बच्चों का यौन शोषण करता था। वो कई सालों से इन बच्चों पर गन्दी नजरे रखा हुआ था। उसके गुनाह काबुल करने के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमे पुलिस को कई हैरान करने वाली आपत्तिजनक वीडियो मिली है।

पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आरोपी ने इन बच्चों के साथ और बच्चों का यौन शोषण करके मार तो नहीं दिया है। आरोपी ने पूछताछ में इस जानकारी से इंकार कर दिया है।

GO TOP