नेहरू के घर का टैक्स 16 साल से कांग्रेसियों ने नहीं चुकाया, अब नगर निगम ने भेजा करोड़ों का नोटिस

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
नेहरू के घर का टैक्स 16 साल से कांग्रेसियों ने नहीं चुकाया, अब नगर निगम ने भेजा करोड़ों का नोटिस

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है की आनंद भवन गृह-कर न भरने के चलते सरकार के निशाने पर है। हालांकि, कई वर्षों से गृहकर जमा नहीं किया जा रहा है। नगर निगम ने आनंद भवन को चार करोड़ 19 लाख रुपये के गृहकर बकाए का नोटिस जारी किया है।

आपको बता दें कि, ‘2003 से आनंद भवन का गृहकर बकाया है। इसकी वजह से आनंद भवन पर दो करोड़ 71 लाख 13 हजार 534 रुपये का बकाया है। ब्याज समेत यह धनराशि चार करोड़ 19 लाख 57 हजार 495 रुपये हो गई है। नगर निगम के मुख्य अधिकारी पी के मिश्रा ने कहा की भवन के इस्तेमाल से कर की रकम बढ़ाई गई है।

जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड की ओर से आनंद भवन में म्यूजियम और प्लेनेटोरियम का संचालन होता है। इसको देखने के लिए प्रति दिन हजारों लोग आते हैं और उनसे टिकट के पैसे भी वसूले जाते हैं। इसी आधार पर नगर निगम ने इसे कमर्शल ऐक्टिविटी मानते हुए गृहकर का नोटिस भेज दिया है।

नगर निगम अफसरों का कहना है कि गृहकर की धनराशि की जानकारी मिलने के बाद जवाहरलाल स्मारक निधि की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ट्रस्ट के पदाधकारियों के प्रति नाराज़गी जताई है। साथ ही निर्देश दिया है कि नगर निगम के अफसरों से बात करके जल्द से जल्द बकाया रकम को जमा किया जाए।

GO TOP