कांग्रेसी नेता ने भरी सभा में प्रियंका गांधी की जगह लगवाए प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
कांग्रेसी नेता ने भरी सभा में प्रियंका गांधी की जगह लगवाए प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे

दिल्ली में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव है जिसको लेकर चुनावी माहौल अभी से तैयार होने लगा है। दिल्ली में अभी अनाधिकृत कॉलोनियों के विषय को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच श्रेय की होड़ मची हुई है और इन सब के बीच कांग्रेस ने दिल्ली की सड़कों पर पोल खोल अभियान शुरू किया है। पर इसी पोल खोल अभियान में पिछले दिनों को ऐसा हो गया की कांग्रेस पार्टी की किरकिरी हो गई।

दरअसल इस पोल खोल अभियान तहत दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष एक कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक शख्स नारे लगाते हुए कहता है 'सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद... सॉरी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी...'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा "बधाई हो, आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने राजनीति में एंट्री कर ही ली।" दूसरे यूज़र ने लिखा "भावना में बह गए कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्दबाजी में प्रियंका गांधी के बजाय प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद।"

GO TOP