ईसाई प्रतिनिधि ने अमित शाह से लगाई गुहार ‘मुसलमानों से ईसाई लड़कियों को बचाएँ”

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
ईसाई प्रतिनिधि ने अमित शाह से लगाई गुहार ‘मुसलमानों से ईसाई लड़कियों को बचाएँ”

गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर ईसाई प्रतिनिधि ने अपील की है कि वह ईसाई बच्चियों को मुस्लिमों से बचाएं, उन्हें साजिश कर फंसाया जा रहा है।  

खबर के अनुसार ईसाई लड़कियों को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि ईसाई लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। कुरियन ने इसमें कहा है कि ऐसा मालूम होता है कि इस्लामी कट्टरपंथियों के लिए ईसाई समुदाय एक सॉफ्ट टारगेट है। इसलिए लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जारहा है और उन्हें आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) से कुरियन ने  इस मामले की जांच कराने की मांग भी की है।

अपने पत्र में कुरियन ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि गृह मंत्रालय इस खतरनाक प्रवृत्ति पर ध्यान दे और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को इसकी जांच का आदेश दे। इसके साथ ही कट्टरपंथी तत्वों को इस प्रकार की धोखाधड़ी वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु एक प्रभावी कानून लाए। दो ईसाई परिवारों की शिकायतें मिलने के बाद कुरियन का ये बयान आया है। अपने पत्र में जॉर्ज कुरियन ने दो घटनाओं का हवाला दिया है। जिसमे एक घटना कोझिकोड की है, इस घटना में ईसाई कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार किया गया। साथ ही आरोपी ने वारदात का वीडियो भी बनाया और बाद में धमकी देकर पीड़ित को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर भी किया। दूसरा मामला दिल्ली की एक लड़की का था, जिसका पश्चिम एशियाई देश से अपहरण किया गया था। कुरियन ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने शिकायत की है कि हो सकता है लड़की को गुमराह और दिमागी रूप से परेशान किया गया हो।

अपने पत्र में जॉर्ज ने दावा किया है कि केरल में ईसाई लड़कियों को लव जेहाद का शिकार बनाया जा रहा है उन्होने कहा की विगत 7 वर्षों में चार हजार ईसाई लड़कियाँ लव जिहाद का शिकार हो चुकी हैं।

GO TOP