जम्मू कश्मीर के आदिवासी उपराज्यपाल का जिक्र कर मोदी ने झारखंड में कही आदिवासी उत्थान की बात

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
जम्मू कश्मीर के आदिवासी उपराज्यपाल का जिक्र कर मोदी ने झारखंड में कही आदिवासी उत्थान की बात

झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए प्रचार भियाँ जोर शोर से चल रहा है। झारखंड एक आदिवासी बहुल प्रदेश है इसलिए यहाँ की बड़ी आदिवासी आबादी को लुभाने की कोशिश हर पार्टी कर रही है। सत्ताधारी दल भाजपा भी इस बड़े वोटबैंक को साधने की कोशिश में हैं। इसी कड़ी में आज झारखंड में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समुदाय को लेकर कई बातें कही है।

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को आदिवासी समुदाय से जोड़ते हुए बड़ा दांव चला है। उन्होंने झारखंड के खूंटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 अब हट चुका है। अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को विकास और विश्वास के पथ पर ले जाने की जिम्मेदारी आदिवासी अंचल में ही जन्मे, पले-बढ़े, उपराज्यपाल जी के कंधे पर है।"

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया और साथ ही साथ राज्य को दो हिस्से में बाँट कर लद्दाख और जम्मू कश्मीर नाम के दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए। जम्मू-कश्मीर में फिरहाल जो उपराज्यपाल कार्यरत हैं वे झारखंड से ताल्लुक रखने वाले आदिवासी समुदाय के गिरीश चंद्र मुर्मु हैं। इन्हीं का जिक्र मोदी ने आज की अपनी रैली में किया है।

बता दें की जम्मू कश्मीर के उपराजयपाल गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। मुर्मू का जन्म ओडिशा के आदिवासी बहुल इलाके में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई झारखंड में की थी। मुर्मू के कंधों पर अभी जम्मू कश्मीर के  विकास की जिम्मेदारी है। बहरहाल इन्हीं गिरीश चंद्र मुर्मु के बहाने झारखण्ड विधान सभा चुनावों में पीएम मोदी आदिवासी वोट बैंक साधना चाह रहे हैं।

गौरतलब है की झारखंड में लगभग 30 फीसदी मतदाता आदिवासी समुदाय के हैं। पीएम मोदी ने खूंटी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी निलकंठ मुंडा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए आदिवासी समुदाय को लुभाने के लिए कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का जिक्र कई बार किया।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा "जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 अब हट चुका है, अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को विकास और विश्वास के पथ पर ले जाने की ज़िम्मेदारी आदिवासी अंचल में ही जन्मे, पले-बढ़े, उपराज्यपाल जी के कंधे पर है। पीएम ने कहा कि झारखंड के हर व्यक्ति को केंद्र और झारखंड सरकार की किसी ना किसी योजना का सीधा लाभ पहुंच रहा है। बिना किसी वर्ग के भेदभाव के, बिना किसी जाति के भेदभाव के, बिना किसी पंथ के भेदभाव, हर झारखंड वासी के विकास के लिए समान भावना से हम काम कर रहे हैं।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि "दिल्ली और रांची में भाजपा का डबल इंजन, किसानों और आदिवासियों का जीवन आसान बनाने का काम कर रहा है। यहां के सभी किसान और खेती से जुड़े आदिवासी परिवारों के बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सीधी मदद जमा की जा रही है।

GO TOP