एक माँ का कार्य करना दुनिया में शायद सबसे कठिन काम है खासकर जब वह माँ एक कामकाजी माँ है। ऐसे में महिला को अपने घर और पेशे के बीच अच्छा तालमेल बैठना होता है और साथ ही अपने जीवन को भी संतुलित करना होता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही फ़िल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगो के दिलो पर तो राज करते ही हैं साथ ही अपनी बच्चों की परवरिश भी अच्छे से करते है। इनकी फिटनेस को देखकर यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है की वह बच्चों की माँ भी है।

काजोल

काजोल के अभिनय को फिल्मों में बहुत पसंद किया जाता है। बता दे की इसके अलावा वह एक अच्छी माँ भी है। काजोल के न्यासा और युग नाम के दो बच्चे हैं।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर का भी फ़िल्मी करियर अच्छा रहा है।उनके निजी जीवन की बात करे तो उनको एक बेटा और एक बेटी है। उन्हें पता है की चुनौतियों से किस तरह से लड़ना है और किस तरह से मुस्कुराते हुए जीत हासिल करनी है।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा एक ऐसी माँ है जिन्हे देखकर कोई नहीं कह सकता है की वे बच्चों की माँ भी है। वे फिटनेस और परफेक्ट बॉडी शेप की एक मिसाल हैं। मलाइका ने डांसर, मॉडल, अभिनेत्री और टेलीविजन एंकर सभी तरह की भूमिका को बखूबी निभाया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड, ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंदीदा माताओं में से एक है। उनकी ममता हमेशा बॉलीवुड में बेहद चर्चित रही है। उनकी आराध्य नाम की एक बेटी है जिनके साथ वे खूब सारा वक़्त बिताती हैं।

करीना कपूर खान

करीना कपूर तब मां बनीं जब उनका करियर एक उल्लेखनीय ऊंचाई पर था। उनका बेटा तैमूर अली खान मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरता है। इस कारण तैमूर की परवरिश के लिए करीना को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने हमेशा अपने सुडौल शरीर को शेप देने का प्रयास किया है। अपने बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद वह अपने शरीर को फिट करने में लग गयी थी। आज भी शिल्पा एक बेहतरीन फिगर की मालकिन हैं और उनपर उम्र का कोई असर नजर नहीं आता है।

चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह को प्रसिद्धि भले ही देर से मिली लेकिन जब वह लाईम लाइट में आईं तो लोगो को यह जानकर आश्चर्य हुआ की वे एक माँ हैं। वे माँ होने के बाद भी एक परफेक्ट फिगर को बरक़रार रखती है। जो उन्हें बॉलीवुड की शानदार मॉम्स की लीग में अग्रणी बनाती है।

लारा दत्ता

लारा भी उन अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने माँ बनने के बाद भी अपनी बॉडी को फिट रखा और अपने इस फिगर के कारण वह भी इस लिस्ट में शामिल है।

जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा के दो बच्चे हैं। उन्हें देखकर कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता है। जेनेलिया जल्द एक बार फिर से फिल्मों में अपनी पारी शुरू करने वाली हैं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया इस लिस्ट में सबसे नई माँ है। नेहा की शादी अंगद बेदी से हुई और इस जोड़ी को प्यारा बच्चा हुआ है। वे पुनः अपने फिगर को तराशना शुरू कर चुकी है।