BJP ने उन्नाव रेप कांड के आरोपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से किया निष्कासित

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
BJP ने उन्नाव रेप कांड के आरोपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से किया निष्कासित

उन्नाव रेप कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी ने पार्टी से निष्काषित कर दिया है। बीजेपी इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रही थी पार्टी के आलाकमान ने गुरुवार सुबह अचानक ही उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को दिल्ली बुलाया था। जिसके कारण अयोध्या दौरे को बीच में छोड़कर स्वतंत्र देव सिंह दिल्ली रवाना हो गए थे।

जानकारी दे दें कि कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

कुलदीप सिंह सेंगर फतेहपुर के रहने वाले है और माखी गांव में उनका राज चलता है। उनका ननिहाल उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के सराय थोक में है। जिस कारण वह वहीं आकर बस गए। यूथ कांग्रेस से कुलदीप सेंगर ने अपनी राजनीति शुरू की थी। सेंगर 4 बार लगातार उन्नाव के अलग-अलग विधानसभा सीटों से जीतकर विधायक निर्वाचित हुए है। वर्ष 2002 में सेंगर बीएसपी के टिकट पर भगवंतनगर से सबसे पहली बार विधायक बने थे। सपा के टिकट पर वो 2007 और 2012 में चुने गए। वर्ष 2017 में वो बीजेपी के टिकट पर उन्नाव जिले के बांगरमऊ से चुनकर विधानसभा पहुंचे।

उनपर  नाबालिग लड़की ने वर्ष 2017 में रेप का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पीड़ित लड़की ने उनके आदमियों पर भी रेप का आरोप लगाया था।

GO TOP