अयोध्या पर फैसले से पहले देशभर में अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद सोशल मीडिया पर पहरा

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
अयोध्या पर फैसले से पहले देशभर में अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद सोशल मीडिया पर पहरा

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या जमीन विवाद पर कुछ दिन में अपना फैसला सुना सकता है।  इसे लेकर उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों में तैयारियां की गई है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में धारा-144 लागू है साथ ही अयोध्या से जुड़े किसी भी प्रकार के आयोजन पर रोक लगाई है। इसके अलावा अयोध्या से सटे जिले अंबेडकरनगर के कई स्कूलों में 8 अस्थायी जेल बना दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सांसदों और मंत्रियों को अपने संसदीय क्षेत्र में रहने का निर्देश जारी किया है।

पीएम ने अपने सांसदों मंत्रियों को शांति कायम करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में प्रशासन सख्त हो रहा है। शहरों में भी सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ाई हैं। प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग शहरों में समस्त धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करके शांति का संदेश दे रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि अयोध्या विवाद के फैसले के पश्चात् देश में अमन रहे।

सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए टीम बना दी गई है। सोशल मीडिया मॉनीटर टीम डीजीपी मुख्यालय पर बनाई गई है। साइबर क्राइम के आईजी अशोक कुमार सिंह इसकी अगुवाई कर रहे है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिन्हित करना इस टीम की जिम्मेदारी है। पिछले 15-20 दिनों में इस टीम ने 72 लोगों को गिरफ्तार किया है ।

मानिंद लोगों के साथ शाहजहांपुर में भी डीआईजी और जिले के आला-अधिकारियों ने शहर के शांति बैठक की। डीआईजी ने साफ शबदो में कहा कि किसी भी सूरत में अराजक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा। शहर के लोगों से उन्होंने शांति की अपील भी की।

GO TOP