मोदी सरकार बनने के बाद से ही देश में लगातार भ्रष्टाचार खत्म होता नज़र आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई अहम फैसले उठाएं है। इस वजह से कई सारे बड़े बड़े अफसर को भी जेल हो चुकी है। हाल ही में खबर आयी है की केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के 20 से अधिक सीनियर अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक CBIC ने 22 वरिष्ठ अधिकारियों को जबरन रिटायर किया है। जिन 22 अधिकारियों को रिटायर किया गया है वो सभी सुपरिटेंडेंट और एओ रैंक के थे। ये फैसला फंडामेंटल रूल 56 (J) के तहत लिया गया है।
Central Board of Indirect Taxes & Customs (CBIC) has compulsorily retired yet another 22 senior officers of the rank of Superintendent/AO under Fundamental Rule 56 (J) in the public interest, due to corruption and other charges. pic.twitter.com/848fScXJdG
— ANI (@ANI) August 26, 2019
आपको बता दें की ऐसा पहली बार नहीं हुआ है की केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड में अधिकारियों को जबरन रिटायर किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही टैक्स विभाग के 12 वरिष्ठ अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया था और अब 22 वरिष्ठ अधिकारियों को रिटायर्ड किया गया है। इस तरह कुल मिलाकर अब तक 49 अधिकारियों को जबरन रिटायर किया गया है।