रांची की ऋचा भारती पर अबू आजमी ने की थी अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने की शिकायत दर्ज

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
रांची की ऋचा भारती पर अबू आजमी ने की थी अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने की शिकायत दर्ज

ऋचा भारती जो कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर चर्चा में थी। अब ऋचा के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले अबू आजमी वसीम खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है। यह शिकायत हिन्दू सेना के विक्रम सिंह, रवि रंजन, पंकज सिंह समेत 5 लोगो ने पिठोरिया थाने में की है।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से पुलिस ने अबू आजमी वसीम खान की धर पकड़ के प्रयास को तेज कर दिया है। फ़िलहाल अबू आजमी वसीम खान फरार है।

बता दें कि गुरुवार से ऋचा भारती के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा के चलते ऋचा और उनके परिवार के लिए चार जवानों को तैनात किया गया है।

हिन्दू संगठनों के लोग गुरुवार को ऋचा के घर पहुंचे और उन्हें सहायता करने का आश्वासन भी दिया।इसके अलावा कांके क्षेत्र के विधायक जीतूचरण राम से सहयोग नहीं मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में नाराज़गी भी दिखी। इतना ही नहीं विधायक के खिलाफ ग्रामीण नारेबाजी भी कर रहे है।

बता दें की ऋचा भारती के मामले में सुनाये गए फैसले को लेकर वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी थी।  जिला बार एसोसिएशन ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह की अदालत का बहिष्कार वापस ले लिया है। गुरुवार को हुई बैठक के बाद महासचिव कुंदन प्रकाशन और एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जमानत के आदेश में सुधार हुआ है। साथ ही कुरान बाँटने की शर्त भी हटा दी गयी है। इस कारण मनीष कुमार सिंह अब सामान्य रूप से कार्य करेंगे।

GO TOP