सपा नेता के घर से 200 किलो गोमांस बरामद, घर से ही किया जाता था गोमांस का गोरखधंधा

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
सपा नेता के घर से 200 किलो गोमांस बरामद, घर से ही किया जाता था गोमांस का गोरखधंधा

मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में सपा नेता किस हद तक गिर सकते हैं, इसका ताज़ा नमूना बिजनौर में देखने को मिला है। यहाँ सपा की पूर्व विधायक रूचि वीरा के घर में भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया गया है। समाजवादी पार्टी के नेता के घर में कत्लखाना था और यहीं पर धड़ल्ले से गोमांस का कारोबार किया जा रहा था।  

यहाँ पर 200 किलो के लगभग गोमांस बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद शकू सहित 5 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ़्तार किये गए लोगों में घर का चौकीदार भी शामिल है। मामले के 8 अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का तलाश अभियान जारी है।

बिजनौर ज़िले के झाकड़ी बांगर गांव में जब सपा नेता के फॉर्म हाउस पर छापेमारी की गई तो वहां पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने वहां से 200 किलो से ज़्यादा गोमांस जब्त किया है। पुलिस ने मोहम्मद शूक, मोहम्मद वाहिद, जाहिद, मोहम्मद शरीफ और इनामुद्दीन को इस मामले में गिरफ़्तार कर लिया है। जब इस बारे में सपा नेता रूचि वीरा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरे को पता ही नहीं कि मेरे फार्म हाउस में गौहत्या चल रही है और कत्लखाना चलाया जा रहा है।"

उत्तर प्रदेश में सपा के शासनकाल में खुलेआम गौहत्या की जाती थी। लेकिन योगी आदित्यनाथ के आने के बाद गौहत्या का गोरख धंधा बंद कर दिया गया था। लेकिन अब सपा नेता अपने घरों में ही गायों की हत्या कर उससे मांस का धंधा कर रहे हैं।

GO TOP