सामूहिक दुष्कर्म: 12 युवकों ने रांची के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा संग की हैवानियत

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
सामूहिक दुष्कर्म: 12 युवकों ने रांची के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा संग की हैवानियत

बलात्कार की घटनाएं आये दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं। झारखंड की राजधानी रांची से भी एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार रांची के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ गैंग रेप की वारदात हुई है।

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात को 12 युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। खबरों के अनुसार यह वारदात रांची शहर के कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव स्थित रिंग रोड पर पर हुई। यह घटना पिछले मंगलवार की शाम 5:30 बजे के आसपास हुई है। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई की और इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पीड़ित छात्रा मंगलवार की शाम अपने एक दोस्त संग कांके संग्रामपुर स्थित रिंग रोड के किनारे बैठकर बातें कर रही थी। इसी बीच वहां पर कुछ लड़के आ गए और लड़की के दोस्त को वहां से भगा दिया। इसके अलावा लड़की के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इसके बाद उन युवकों ने लड़की को जबरदस्ती पास के एक ईंट भठ्ठे में ले गए और वहां पर सभी 12 लड़कों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़कों ने लड़की को उसके दोस्त के पास छोड़ दिया और उसका मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए।

इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस ने बताया की सामूहिक बलात्कार के सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी संग्रामपुर के निवासी हैं और निकी आयु 18 से 30 साल के बीच है। आरोपियों के पास से पुलिस ने क पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो मैगजीन, एक कारतूस, एक कार, एक पल्सर बाइक और आठ मोबाइल फोन भी बरामद की है।

GO TOP